दधिकांधौ शोभायात्रा देखने के लिये सड़कों पर उमड़ी भीड़

in #shahabad2 years ago

IMG_20220822_150606.jpg
शाहाबाद, हरदोई। नगर के प्रसिद्ध दाधिकांधौ शोभायात्रा बैंड बाजे के साथ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। इस शोभायात्रा का शुभारंभ बालाजी मंदिर सरदार गंज चौक से हुआ। तत्पश्चात कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शोभायात्रा चौक, सर्राफा बाजार, घंटाघर ,सदर बाजार, बड़ी बाजार, स्टेट बैंक होते हुए नगर पालिका परिषद पहुंची। जहां पर इसका समापन किया गया। शोभायात्रा में तमाम मनमोहक झांकियों का प्रदर्शन किया गया। जिसे देखने के लिए सड़कों पर शहरवासियों की भारी भीड़ उमड़ी। इसके अतिरिक्त शोभायात्रा में श्री राधा कृष्ण का भावपूर्ण नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। शोभायात्रा में पवन रस्तोगी, आलोक गुप्ता, यदुनंदन वर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Sort:  

All news like done

https://wortheum.news/@kunalagrawal#
👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻
Sir/Ma'am please follow me and like my news.🙏🏻🙏🏻