कुशवाहा सभा डेहरी का स्थापना दिवस मनाया गया

in #rohtas2 years ago

IMG-20221010-WA0057.jpgकुशवाहा सभा भवन व समाज की भूमिका पर वक्ताओं ने डाला प्रकाश

डेहरी। रोहतास
मानव सेवा धर्म को समर्पित कुश मंदिर सह कुशवाहा सभा भवन डेहरी के प्रांगण में सोमवार को कुशवाहा सभा भवन के अध्यक्ष कौशलेंद्र कुशवाहा कि अध्यक्षता में स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। सर्वप्रथम सभी पदाधिकारी के साथ भूमी दानदाता पुत्र शिवकुमार सिंह, डॉ निर्मल कुमार, डॉ सुरेंद्र प्रसाद, पुरमासी सिंह,नरसिंह मेहता,राम प्रसाद सिंह, लाल बिहारी सिंह, लक्ष्मण सिंह,सुनील सिंह, अशोक सिंह फौजी के साथ अन्य लोगों ने मिलकर दिप जलाकर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। तत्पश्चात भूमी दानदाता स्व हिरामन सिंह के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद सभा कि कारवाई शुरू हुई। जिसमें वक्ताओं ने कुशवाहा सभा भवन के विकास पर प्रकाश डाला एवं विकास के लिए कुशवाहा सभा भवन के पदाधिकारीयो की प्रशंसा की। कुशवाहा भवन के विकास में हर संभव योगदान देने की घोषणा की। लोगों ने इसे कुशवाहा समाज का गौरव बताया, और समाज के नव युवकों से इसमें तन मन धन से से सहयोग करने का अपिल किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विनदेश्वरी प्रसाद, मनीष कुमार, प्रमोद महतो, जयनाथ वर्मा,ई अरुण कुमार,संतोष कुमार, राम जी, अवधेश कुमार, जितेंद्र कुमार, ओम प्रकाश, रामवचन सिंह नरेंद्र मेहता,सुमित्रा देवी, उर्मिला देवी,किरण कुशवाहा, कलावती देवी, पल्लवी देवी, शान्ति देवी,मंजु मेहता,शंकर कुमार, कुन्ती देवी, मालती देवी,मुखिया देवी, सोनाझारी देवी, रामावती देवी, माया देवी समेत अन्य उपस्थित थे।

Sort:  

अपने साथ जुड़े सभी साथियों की खबरों को लाइक करें कमेंट करें और फॉलो भी करे।