देखें आने वाले चुनावों से पहले ही BJP महानगर की हुई बैठक, 2024 के चुनाव पर भी हुई चर्चा

in #up2 years ago

IMG-20220702-WA0001.jpg
उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में आने वाले चुनावों से पहले भाजपा महानगर की एक बैठक आयोजित हुई। जिस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य भाजपा महानगर प्रभारी मनोज गुप्ता उपस्थित हुए। बैठक की अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ विवेक सारस्वत ने की संचालन भाजपा महामंत्री महानगर वैभव गौतम ने किया। इस दौरान बैठक में मनोज गुप्ता ने बताया कि नगर निगम के चुनाव नजदीक आ रहे हैं जिनपर चर्चा की गई। 2024 के चुनावों पर भी चर्चा हुई और कार्यकर्ताओं को इन चुनावों में पूरी तरह तैयार रहने के लिए कहा गया। भाजपा के महानगर अध्यक्ष डॉ विवेक सारस्वत ने कहा है कि प्रत्येक कार्यकर्ता एवं मंडल अध्यक्ष मोर्चा के अध्यक्ष हर बैठक में समय से भाग लेंगे कोई भी बैठक छूटने नहीं चाहिए। किसी के सामने कोई मजबूरी है तो उसकी जानकारी पूरी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी।