अलीगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गृहकर में बृद्धि के विरोध में राज्यपाल के नाम दिया ज्ञापन

in #up2 years ago

IMG-20220701-WA0001.jpg

अलीगढ़: नगर निगम द्वारा गृहकर में की गई भारी वृद्धि और अन्य मूलभूत जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन एसीएम प्रथम प्रदीप वर्मा को दिया। जिसमे बढ़ी हुई गृहकर की दरों को तत्काल वापस लेने और अलीगढ़ के नागरिकों को आवश्यक जनसुविधायें उपलब्ध कराये जाने की मांग की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि हमारी यह मांगे नहीं मानी गई तो हम कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के साथ मिलकर भारी आन्दोलन करने के लिये विवश होंगे I