अलीगढ़ सिंगल यूज प्लास्टिक के एकत्रीकरण अभियान के तहत नगर निगम ने कार्यशाला का किया आयोजन

in #up2 years ago

IMG-20220624-WA0006.jpg
यूपी के अलीगढ़ जिले में सिंगल यूज प्लास्टिक के एकत्रीकरण, पुनर्चक्रण तथा उसके संबंध में लगाए गए प्रतिबंधों को प्रभावी ढंग से लागू कराए जाने के लिए नगर निगम जन जागरूकता अभियान (("RACE") चला रहा है। इसी अभियान के तहत नगर निगम ने राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन सिंगल यूज प्लास्टिक को त्यागने और उसके इस्तेमाल करने पर शासन द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों की जानकारी के लिए किया गया था।

कार्यशाला में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय, अधिशासी अभियंता अशोक कुमार भाटी, मनोज कुमार प्रभात, सहायक अभियंता सिब्ते हैदर, कर निर्धारण अधिकारी आरपी सिंह, कर अधीक्षक राजेश जैन, राजेश कुमार, अवर अभियंता योगराज, संजय कुमार एसएफआई रमेश चंद्र सैनी, बिशन सिंह, मानवेंद्र सिंह, सीपी सिंह, अनेकों अधिकारी कर्मचारियों के साथ साथ नगर निगम के पार्षद सुरेंद्र पचौरी पार्षद प्रतिनिधि योगेंद्र सिंघल आदि मौजूद रहे।