अलीगढ़ देखिए जरा सी बारिश ने फिर खोली स्मार्ट सिटी की पोल, ताल तलैया बना स्मार्ट सिटी

in #up2 years ago

IMG-20220618-WA0013.jpg

उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में सावन की बारिश ने पहले ही बरसात में अलीगढ़ के नगर निगम और स्मार्ट सिटी की पोल खोल दी है सड़कों पर बारिश के बाद भरे पानी को देख कांग्रेस नेता इजीनियर आगा यूनुस ने कहा की नगर निगम द्वारा करोड़ों रुपए खर्च होने के बाद भी अलीगढ़ में स्मार्ट सिटी जैसी एक भी सुविधा उपलब्ध नहीं हैं। जिसके चलते हल्की सी बरसात के अंदर बारिश का पानी सड़कों पर लबालब हो जाता है। लोगों को अपने घरों से निकलने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन स्मार्ट सिटी में सुमार अलीगढ़ के प्रशासनिक व नगर निगम के अधिकारियों की सावन के महीने में हुई पहली बरसात ने नगर निगम के पुख्ता बंदोबस्त के पोल खोल दी है। जिसके चलते सड़कों के किनारे बने नालों में बारिश के पानी की निकासी ना होने के चलते अब स्मार्ट सिटी बरसात के पानी से ताल तलैया बन गया है।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के स्मार्ट सिटी अलीगढ की फिर इस साल सावन के महीने में होने वाली पहली बारिश मे ही पोल खुल गई हैं। नाले पर से अतिक्रमण हटाने से लेकर नाले सफाई के नाम पर करोडो रूपए खर्च करने के बाद भी पूरे महानगर मे जगह जगह सडको और गलियो मे जरा सी बारिश मे जलभराव हो गया। जिससे बारिश जो भीषण गरमी मे खुशियो की अलामत होती है। वो आफत बन गई। आगा युनुस ने कहा कि लगातार बरसात से पहले कई बार नाले नालियो की तली झाड सफाई के लिए आवाज उठाई, नगर निगम का घेराव कर नगर आयुक्त महोदय को ज्ञापन दिया और वार्ता हुई, उन्होने कहा कि नगर निगम ने मेरिस रोड जैसे वीआईपी मार्ग के नाले की तली झाड सफाई कराने का दावा किया, और नाले सफाई के नाम पर इस बारिश से पहले नगर निगम करोडो रूपए जनता के खून पसीने के कमाई के ठिकाने लग चुका है। मेरिस रोड पर केलानगर चौराहे से लेकर मेरिस रोड पर भारी जलभराव को लेकर जनता के बुलावे पर कांग्रेस नेता इंजीनियर आगा युनुस अपने साथियो संग पहुंचे। केलानगर चौराहे पर जनता संग आगा युनुस के नेतृत्व मे नगर निगम के खिलाफ हल्लाबोल प्रदर्शन किया गया। आगा युनुस ने कहा कि इस सरकार से और नगर निगम से बीते पांच साल मे मेरिस रोड का ईमानदारी से नाला साफ नही हो पाया जबकि पूर्व राज्यपाल व पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश के मौजूदा मंत्री व सांसद के निवास को जाने का मार्ग है। सत्ता मे बैठे लोग अपने घरो के सामने की सडक को जलभराव से निजात नही दिला पाए तो अलीगढ महानगर का क्या कर पाएंगे। मेयर व सभी जनप्रतिनिधि बताए अलीगढ की जनता को और कितना परेशान किया जाएगा। आगा युनुस ने कहा नगर निगम बताए अगर ये नाले साफ किए गए तो पानी अपनी मंजिल तक क्यो नही पहुंच रहा। क्या ये भ्रष्टाचार का खुला खेल नही तो क्या। नगर निगम जहा जहा जलभराव हुआ है वहा के सैनेटरी इंस्पेक्टर, सुपरवाइजर समेत नगर स्वास्थ्य अधिकारी पर कारवाई करे और प्रशासन मजिस्ट्रेट जांच कराए कि आखिर पैसा नाले सफाई के नाम पर खर्च हुआ वो कहा गया और ये दुर्दशा जनता की क्यो हुई। कांग्रेस नेता आगा युनुस ने स्वच्छ सर्वेक्षण के सचिव को मेरिस रोड और महानगर के आबादी इलाके की हकीकत देखने के लिए आमंत्रित किया और कहा कि नगर निगम अधिकारियो के चिकनी चुपडी बातो को सर्वे मे न ले, असली हकीकत जनता के बीच ले। वहा मौजूद देवेन्द्र शर्मा ने कहा कि सांसद , विधायक घरो से बाहर निकले क्यो नही मौके पर आते। पंडित महेश शर्मा ने कहा कई दशको से जनप्रतिनिधियो के जनता के लिए कोई काम न करने और नगर निगम से मिली भगत के चलते नगर निगम सेवा देने का स्थल नही बहुतो के लिए मेवा खाने की जगह बन चुका है। नगर निगम को अब ईमानदार, पढा लिखा, जनता के प्रति समर्पण , दूरदर्शी जनप्रतिनिधि बनाना होगा वो बस इंजीनियर आगा युनुस है।