अलीगढ़ पुरानी चुंगी पर फ्लाई ओवर के लिए AMU से सहमति न मिलने के चलते रुका काम:आगा यूनुस

in #up2 years ago

IMG-20220708-WA0003.jpg

उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ जिले में दो विधानसभाओ और दो राष्ट्रीय राजमार्ग को जोडने और आसपास की हजारो की आबादी और कई एएमयू के विभाग का आवागमन वाले मार्ग पर पुरानी चुंगी के पास रेलवे गेट नंबर 85 पर पुल बनाने के नाम पर करीब पांच साल से पूर्ण तौर पर रास्ता बंद कर रखा है। आपको बता दें कि रेलवे व सेतु निगम के द्वारा साझा तौर पर बनाए जाने वाले फ्लाईओवर मे कछुआ गति से रेलवे ने ऊपर का हिस्सा दो साल मे बनाया था। लेकिन तीन साल से उत्तर प्रदेश सेतु निगम ने स्लोप नही बनाया। जिसको लेकर कांग्रेस नेता इंजीनियर आगा युनुस ने लंबा आंदोलन कर फ्लाईओवर ग्रांट कराया। जिसके बाद फ्लाईओवर के एप्रोच का काम करीब छह माह पूर्व शूरू हो पाया।

कांग्रेस नेता आगा युनुस ने कहा करीब एक महिने का कार्य हुआ और फिर काम रूके करीब छह महीनों से अधिक हो गया। आगा युनुस का कहना है कि सेतु निगम के अधिकारियो ने बताया कि पुल के निर्माण के लिए AMU की करीब सवा एकड जमीन लेना है, जिसको अधिग्रहण करने के लिए AMU को कई पत्र भेजे जा चुके है। लेकिन AMU ने सहमति पत्र नही दिया गया और न ही मना किया गया। आगा युनुस ने सेतु निगम से कहा कि पहले क्यो नही जागे। यहा एक एक दिन जनता पर भारी है। आगा युनुस ने कहा कि अमुवि फैसला कर पत्र सेतु निगम को जल्द से जल्द दे, ताकि जल्द काम शूरू हो। उन्होंने कहा कि इसके लिए अमुवि के वाईस चांसलर को पत्र लिखूंगा और मिलूंगा।