देखिए आरक्षण युवाओं की पैर की जंजीर : ममता सिंह

in #up2 years ago

IMG-20220804-WA0010.jpg

उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में अखिल भारतीय क्षत्रिय की आवश्यक बैठक महानगर अध्यक्ष नेमसिंह सोलंकी के आवास पर हुई। जिसकी अध्यक्षता राजेन्द्र सिंह यदुवंशी ने की। जिलाध्यक्ष डॉ शैलेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि 9 अगस्त को जम्मू से शुरू होकर 7 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर समाप्त होने वाली देशव्यापी सामाजिक समरसता यात्रा निकल रही। जिसमे आर्थिक आधार पर आरक्षण, अनुसूचित जाति जनजाति एक्ट के दुरुपयोग को रोकने एवम क्षत्रिय इतिहास को संरक्षित करने की मांग की जा रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष युवा जैकी ठाकुर ने कहा कि 5 अक्टूबर को यह समरसता यात्रा अलीगढ़ पहुचेगी जहाँ रथयात्रा का जोरदार स्वागत किया जाएगा। जिलाध्यक्ष वीरांगना ममता सिंह ने कहा कि आरक्षण युवाओ के पैरो मैं वो जंजीर है जिससे युवा दौड़ाना चाहते है किंतु सरकार उन्हें दौड़ने से रोक रही।