अलीगढ़ में भाकियू भानु के पदाधिकारियों ने महापंचायत की तैयारियों को लेकर की बैठक

in #up2 years ago

IMG-20220805-WA0000.jpg
अलीगढ़ जिले में भारतीय किसान यूनियन भानु के जिलाध्यक्ष युवा अलीगढ़ कृष्णा ठाकुर के नेतृत्व में सभी पदाधिकारीयो ने नवायुक्त उपजिलाधिरी गभाना रिसभ पुढींर से मुलाकात की। इसके साथ ही तहसील अध्यक्ष गभाना दीपक ठाकुर के नेतृत्व में तहसील प्रगांण परिसर में बैठक आयोजित की गई। जिसमें 8 अगस्त को मुख्य अभियंता विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के कार्यालय पर हो रही राष्ट्रीय महापचांयत को लेकर रणनीति तैयार की। जिला अध्यक्ष युवा अलीगढ़ कृष्णा ठाकुर ने कहा कि सभी पदाधिकारी एंव क्षेत्र के दर्जनो गॉवो के किसान सुबह 9 बजे सोमना मोड़ गभाना से ट्रैक्टर एंव निजी वाहनो से हजारो की संख्या में अलीगढ़ महापंचायत शामिल होंगे। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष भगवान दास चौहान, प्रमोद गौड, राकेश ठाकुर, प्रदेश महामंत्री गोविल सिंह जादौन, प्रदेश संगठन मंत्री दिनेश चन्द्र शर्मा, जिला प्रभारी सुरेन्द्र सिंह प्रधान, ब्लांक अध्यक्ष चण्डौस राधा कृष्ण सिकरवार, ब्लांक अध्यक्ष लोधा राजकुमार सिंह, वेदप्रकाश शर्मा, राजेश तिवारी, डॉ. बलजीत चौधरी, तरूण ठाकुर, चौधरी सुरेन्द्र सिंह उटवारा, पंकज चौधरी, महेन्द्र सिंह प्रधान, शिवकुमार बघेल, ओमवीर सिंह मोची, विशाल कुमार, भुवनेश्वर सिंह, सत्यप्रकाश बघेल, नवीन कश्यप आदि लोग उपस्थिति रहे।