थाने पर लगा बैनर भाजपाइयों ने किया हंगामा।

मेरठ। मेडिकल थाना प्रभारी द्वारा भाजपाइयों को थाने से बाहर जाने को कहने पर भाजपाइयों ने थाने में जमकर हंगामा कर दिया। भाजपा के कार्यकर्ता महिला की दुकान पर अवैध कब्जे की शिकायत को लेकर थाने पहुंचे थे।
थाने के गेट पर भाजपाइयों का थाने में आना मना है लिखा बैनर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर तंज कस दिया। जिसको लेकर नेताओं ने चुटकियां लेनी शुरू कर दी
भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने पर धरना दे दिया मामले की जानकारी पाकर सीओ सिविल लाइन देवेश कुमार मौके पर पहुंच गए और भाजपाइयों को समझाने का प्रयास करने लगे करीब 2 घंटे तक भाजपाई थाने के सामने धरना देकर बैठे रहे।
मेरठ मेडिकल थाना अध्यक्ष पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि थाना अध्यक्ष भाजपा कार्यकर्ताओं को थाने में घुसने से मना करते हैं। इसीलिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने के गेट पर भाजपा कार्यकर्ताओं का थाने में आना मना है बैनर लगा दिया।
भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि इंचोली थाना क्षेत्र के ग्राम मसूरी निवासी पूजा की शादी 4 वर्ष पूर्व नौचंदी थाना क्षेत्र के वैशाली कॉलोनी निवासी अवधेश से हुई थी 21 अक्टूबर को बीमारी के चलते अवधेश की मौत हो गई महिला के पति की गढ़ रोड स्थित मेडिकल थाना क्षेत्र में एक दुकान है। आरोप है कि महिला का ससुर और देवर दुकान पर कब्जा किए हुए हैं पति की मौत के बाद ससुर व देवर उसे खाली नहीं कर रहे हैं 4 दिन पहले वह भाई के साथ दुकान पर पहुंची तो महिला के साथ महिला के ससुर और देवर ने अभद्रता कर दी।
महिला ने मामले की शिकायत भाजपा कार्यकर्ता सागर पोसवाल शंभू पहलवान से की महिला को लेकर भाजपा कार्यकर्ता थाने पहुंच गए इस दौरान थाना प्रभारी संत शरण सिंह ने भाजपाइयों को थाने से बाहर जाने को कह दिया जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी थाने के गेट पर बैनर लगा दिया।IMG-20220528-WA0000.jpg