नगर निगम ने भारी पुलिस फोर्स को साथ लेकर फिर चला अतिक्रमण के खिलाफ अभियान।

मेरठ। बृहस्पतिवार प्रदेश सरकार के आदेश के बाद पूरे प्रदेश में अतिक्रमण और अवैध कब्जों वह गलत तरीकों से पैसा अर्जित कर खरीदी गई संपत्तियों के खिलाफ कार्यवाही जोरों पर है। आए दिन प्रशासनिक अधिकारी अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति व अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला रहे हैं।
बृहस्पतिवार नगर निगम की टीम ने नौचंदी थाना पुलिस को साथ लेकर शास्त्री नगर स्थित आरटीओ रोड पर अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान मौके पर भारी फोर्स की मौजूदगी को देखते हुए किसी भी प्रकार का विरोध नहीं हो पाया। इस दौरान नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि नगर निगम की टीम संबंधित थाना पुलिस व ट्रैफिक पुलिस को साथ लेकर आए दिन अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला रही है। अधिकारियों ने बताया कि किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण मेरठ में नहीं छोड़ा जाएगा। नगर निगम व पुलिस अधिकारियों ने अवैध रूप से अतिक्रमण करने वाले लोगों को चेतावनी दी कि वह नगर निगम के अमले के पहुंचने से पहले ही अतिक्रमण को हटा ले नहीं तो नगर निगम की टीम अतिक्रमण को स्वयं हटा देगी।
IMG-20220526-WA0264.jpg