सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह का हुआ स्वागत*
सपा नेता सुनील सिंह के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह का हुआ स्वागत
संत कबीरनगर:- जिले में पहुंची समाजवादी पार्टी की महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह का जनपद स्थित एक होटल में सपा नेता सुनील सिंह ने कार्यकर्ताओं सहित उनका स्वागत किया। महाराजगंज जा रही सपा नेत्री जूही सिंह का स्वागत सपा नेता सुनील सिंह के नेतृत्व में शहर स्थित एक होटल में किया गया। आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर चलाए जा रहे सपा सदस्यता अभियान की जानकारी लेते हुए सपा महिला सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने निकाय चुनाव को लेकर पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से चर्चा की। जूही सिंह ने कहा कि प्रदेश भर में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को लेकर अधिक से अधिक लोगों को समाजवादी पार्टी से जोड़कर पूर्व में सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को बता कर कार्यकर्ताओं को जोड़ने का कार्य करें। श्री सिंह ने कहा कि निकाय चुनाव पूरे दमखम के साथ समाजवादी पार्टी लड़ेगी व टिकट बंटवारे में युवाओं और महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। प्रदेश में हत्या लूट डकैती महंगाई को लेकर वर्तमान की सरकार पर जूही सिंह ने जमकर निशाना साधा डीजल, रसोई गैस, व किसानों की खाद मैं बेतहाशा वृद्धि कर आम जनमानस की कमर तोड़ने का कार्य की है सरकार। इस दौरान मौजूद रहे जिला अध्यक्ष गौहर अली खान, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव, मोहम्मद अहमद, राहुल यादव बादल, नगर अध्यक्ष परवेज अहमद, राम दरस यादव सहित आदि लोग मौजूद रहे।