राष्ट्रीय चामुंडा सेना के पंवार बने बाली तहसील अध्यक्ष, लोगों ने दी बधाई

in #falna2 years ago

Screenshot_20220523-173016_Dainik Bhaskar.jpg

चामुंडा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र सिंह भाटी राष्ट्रीय चामुंडा सेना भारत का विस्तार करते हुए पाली जिला अध्यक्ष मनोहर सिंह चोटिला के नेतृत्व में करण सिंह पंवार को बाली तहसील अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ऐसे में पवार के राष्ट्रीय चामुंडा सेना के तहसील अध्यक्ष बनने पर लोगों द्वारा पंवार को बधाई दी जा रही है। विजय सिंह सिसोदिया, तहसील अध्यक्ष रावणा राजपूत समाज बाली, सुख सिंह खंगारोत, अमित मेहता, मोतीलाल डांगी, छगन सिंह परमार, निकेश सिंह पंवार फालना, तेजपाल सिंह दहिया, किशोर सिंह बीसलपुर आदि ने पवार का साफा एवं पुष्पमाला पहनाकर स्वागत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।