हनी सिंह की लाइफ से जुड़े कुछ फैक्ट्स

in #yoyohoneysingh2 years ago

उनकी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के पंजाबी बाग के गुरु नानक पब्लिक स्कूल में हुई।
स्कूल के दिनों में उन्हें एक्टर अमोल पालेकर की मिमिक्री के लिए भी जाना जाता था।
संगीत की शुरुआती शिक्षा उन्होंने डीजे विशाल से ली।
हनी सिंह कॉमर्स स्टूडेंट रहे हैं। उन्होंने साल 2000 में अपनी पढ़ाई पूरी की।
दिल्ली में हुए कॉन्टेस्ट ‘वार ऑफ DJ’ में दूसरा स्थान हासिल करने के साथ ही उनका सिंगिग करियर शुरू हुआ था।
करियर की शुरुआत में वो सिर्फ पंजाबी गाने ही गाना चाहते थे।
हनी को तेज बाइक चलाने का शौक है।
दिसंबर 2012 में दिल्ली रेप केस के बाद रैपर हनी सिंह के एक गाने के बोल को लेकर विवाद हो चुका है। इसके कारण उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई थी और न्यू ईयर पर दिल्ली में होने वाला कन्सर्ट भी कैंसिल कर दिया गया था।
हनी सिंह के रिहैब सेंटर जाने की भी आई थी खबर

कुछ साल पहले हनी सिंह के रिहैब सेंटर में इलाज कराने की खबरें भी आई थीं, जिसे बाद में खुद हनी सिंह ने ही गलत बताया था। हनी सिंह ने कहा था- “सच ये है कि मैं बायपोलर डिसऑर्डर से जूझ रहा हूं। यह सब 18 महीने चला, इस दौरान मैंने चार डॉक्टर्स बदले। दवाइयां मुझ पर काम नहीं कर रही थीं। मेरे साथ अजीब चीजें हो रही थीं।” बायपोलर डिसऑर्डर के साथ ही हनी शराब की लत का शिकार हो गए थे और उन्हें इसका भी इलाज कराना पड़ा था। उन्हें ऐसा लगता था जैसे बर्बादी की ओर जा रहे हैं।