सेवानिवृत्त हो कर आये सैनिक का क्षेत्र वासीयो ने किया जोरदार स्वागत

in #retirement2 years ago

महुली थाना क्षेत्र के चोलखरी गांव का निवासी है सेवानिवृत्त सैनिक
Screenshot_2022-06-04-14-52-45-91_a23b203fd3aafc6dcb84e438dda678b6.jpg

संतकबीरनगर।
भारतीय सेना में 19 वर्षो तक देश सेवा करने वाले महुली थाना क्षेत्र के ग्राम चोलखरी निवासी राम अनुज यादव के सेवानिवृत्ति होकर गांव वापस लौटने पर ग्रामीणों व युवाओ ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। सेना की तैयारी कर रहे नवयुवको ने सेना के जवान को कंधे में उठाकर भारत माता की जयकारे भी लगाए। सेवानिवृत्ति जवान यह स्नेह प्यार पाकर भावुक हो उठा था। Screenshot_2022-06-04-14-53-14-43_a23b203fd3aafc6dcb84e438dda678b6.jpg
भारतीय सेना से सेवानिवृत्ति जवान होकर घर लौटने की सूचना पर नाथनगर तिराहे पर ही भारी संख्या में लोग स्वागत के लिए उमड़ पड़े। डीजे पर देश भक्ति धुन सुनकर हर कोई राष्ट्र के प्रति समर्पित नजर आया। पूरा वातावरण देश भक्ति माहौल बन गया था। जैसे ही सेवानिवृत्ति सैनिक राम अनुज यादव पहुंचे। हर कोई फूल माला लेकर स्वागत के लिए आगे बढ़ गया। लोगो का उत्साह देख फौजी पैदल ही आगे तरफ चलने लगा। चन्द्रौटी तिराहे पर समाजसेवी अरविंद उर्फ पिंकू के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान सेवानिवृत्ति फौजी ने कहा कि देश के लिए जान की बाजी लगाने वाला जवान कभी भी रिटायर नही होता है। देश प्रति उसका जज्बा कभी कम नही होता है। हमेशा देश की रक्षा के प्रति तैयार रहता है। इस मौके पर प्रधान गंगा प्रसाद उर्फ भुअर यादव, प्रदीप चौधरी, महेंद्र यादव, कल्याण सिंह यादव, चन्द्रशेखर, सोनू, उदयभान यादव, बाबी, कमलेश, अरविंद उर्फ पिंकू यादव, गोबिंद, शुशील, सुरज, सत्यप्रकाश, पिन्टू, बब्लू, कुनाल, कपूर, अशोक, किशन आदि मौजूद रहे।Screenshot_2022-06-04-14-52-59-61_a23b203fd3aafc6dcb84e438dda678b6.jpg
Screenshot_2022-06-04-14-52-45-91_a23b203fd3aafc6dcb84e438dda678b6.jpg