मछुआरों को मिलेगा योजना का लाभ करना होगा आवेदन

in #adminstration2 years ago

खगड़िया। वित्तीय वर्ष 2022 23 के लिए राहत सह बचत योजना के तहत मछली की शिकारमाही करने वाले मछुआरों को सरकार द्वारा योजना का लाभ दिया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए जिला मत्स्य पदाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य है कि नदियों में मछली का शिकार माही करने वाले वैसे मछुआरे जो गरीबी रेखा के नीचे हैं। उन लोगों को 15 जून से शिकार माही पर लगे रोक लगने के कारण इस योजना का लाभ दिया जा रहा है। मत्स्य शिकार माही के प्रतिषेध महीनों में वित्तीय राहत पहुंचाने के उद्देश्य से प्रत्येक मछुआरों से वार्षिक पंद्रह सौ रुपए का अंशदान प्राप्त किया जाएगा। साथ ही राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार द्वारा भी 15 सो रुपए का वार्षिक अंशदान प्रत्येक मछुआरों को दिया जाएगा। सूद सहित संचित मूल राशि को संबंधित मछुआरा को मत्स्य शिकार माही प्रतिषेध महीना में उपलब्ध कराया जाएगा। इस प्रकार प्रत्येक मछुआ को न्यूनतम 45 सौ प्रतिबंधित महीनों में दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि जून से अगस्त माह तक नदियों में शिकारमही बंद रहने को लेकर इस योजना का लाभ इन मछुआरों के लिए दिया जाएगा। इसके लिए ऐसे मछुआरों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसमें मुख्य रूप से जो पूर्णकालिक शिकार माही का कार्य करता हो। एवं उनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। वही गरीबी रेखा के नीचे वाले मत्स्य पालकों इस योजना के लिए चयन किया जाएगा। इसके लिए आगामी 31 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।