झमाझम बारिश से गिरा तापमान

in #rain2 years ago

25sepkhg21.jpgखगड़िया, मौसम ने बदले मिजाज के बाद बीते रात्रि से रविवार को दिन भर रूक रूक बारिश होती रही। आलम यह था कि जगह जगह जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।
बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्र से शहर तक सड़कों पर भी जलजमाव की स्थिति देखी गई। बताया जाता है कि सदर अस्पताल के मुख्य गेट पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न होने से लोगो को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सदर अस्पताल का मुख्य गेट झील बना हुआ था। आलम यह था कि लोगों के लगभग डेढ़ फीट पानी के बीच आवाजाही कर रहे थे।
अस्पताल रोड में भी सड़क पर था पानी: अस्पताल रोड में सड़क पर जलजमाव के कारण पैदल चलना भी दुस्वार हो रहा था। बताया जाता है कि बारिश होने के बाद सड़क किनारे नाला नहीं रहने के कारण जलजमाव की स्थिति बनी हुई थी। इसके कारण पैदल जाने वाले लोगों को बाइक अथवा अन्य वाहन गुजरने के बाद गंदे पानी के छींटे से लोगों के कपड़ा भी खराब हो रहा था।
स्टेशन रोड में कीचड़ के बीच पैदल चल रहे थे लोग: स्टेशन रोड के जर्जर होने के कारण बारिश होने के बाद स्थिति सर्वाधिक विकराल हो जाती है। बताया जा रहा है कि राजेन्द्र चौक से स्टेशन रोड होते हुए बखरी बस स्टैण्ड तक सड़क काफी जर्जर है। इसके कारण बारिश होने के कारण इस सड़क पर जगह जगह जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। बारिश होने के बाद गड्डे की गहराईका भी अंदाजा लोगों को नहीं लग पाता है। इसलिए कई बार दुर्घटनाएं भी होती हैं। वहीं बीते 24 घंटे में हुई झमाझम बारिश के बाद से इस पथ की स्थिति और भी विकराल हो गई है। जिसके कारण लोगों को दिन भर आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।