न्यूजीलैंड के आसमान में दिखी घूमती हुई रहस्यमय रोशनी, हैरान हुए लोग

in #punjab2 years ago

वेलिंग्टन : न्यूजीलैंड के आसमान में रविवार रात को एक रहस्यमयी रोशनी नजर आई जिसे देखकर सभी हैरान हो गए। यह नजारा शाम करीब साढ़े सात बजे साउथ आइलैंड में सबसे प्रमुख तौर पर देखा गया। न्यूजीलैंड के नेल्सन शहर के ऊपर गैस के सर्पिलिंग प्लम ने आसमान को जगमग कर दिया। यह रविवार को शाम करीब 7:30 बजे तक दक्षिण की ओर 750 किमी की यात्रा करके स्टीवर्ट द्वीप पर पहुंचा।डेलीमेल की खबर में इसकी जानकारी दी गई है। रोशनी को देखकर न्यूजीलैंड के लोग हैरान हो गए। कई लोगों ने इस अद्भुत नजारे की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की जो तेजी से वायरल हो रही है। इस रोशनी ने कई नए सवालों को जन्म दिया। अंधेरे आसमान में विशालकाय नीली और घूमती हुई रोशनी को देखने वाले एक शख्स ने गार्जियन से बात करते हुए कहा, 'वह किसी घूमती हुई विशालकाय गैलेक्सी की तरह लग रहा था और आसमान में धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा था।'navbharat-times.jpg