जामुन730रु. किलो

in #miscellaneous2 years ago

jamunfruit8-1653910581.jpg
जामुन के फल आप भी खाते होंगे। गहरे नीले रंग के छिलके एवं गहरे बैंगनी गूदे वाले ये छोटे-छोटे फल वर्षा ऋतु के महीनों में लगते हैं। भारतभर में इस फल की 100 से ज्यादा किस्में हैं। जिन मैदानी राज्यों में भरपूर बारिश होती है, वहां खूब जामुन पकते हैं। हमारे आस-पड़ोस के किसानों के खेतों में इसके पेड़ खड़े दिख जाएंगे, जो सीजन पर जामुनों से लद जाते हैं।