यूपी के खुर्जा में हाईवे पर हादसा, 3 महिलाओं की मौत, 8 घायल

in #uttar2 years ago


खुर्जा देहात थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर बीती रात तेज रफ्तार अनियंत्रित टैंकर और मैक्स वाहन की टक्कर हुई। जिसमें मैक्स सवार लोग घायल हुए। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जिसमें से तीन महिलाओं को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि, गंभीर रूप से घायल चार महिलाओं को हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया। अन्य चार को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।