चुनार पुलिस द्वारा धोखाधड़ी के आरोप में एक अभियुक्त गिरफ्तार

in #mirzapur2 years ago

मिर्ज़ापुर यूपी- थाना चुनार पुलिस द्वारा धोखाधड़ी के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। 13 जून को थाना चुनार क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अतरौली जमुहार निवासिनी संध्या सिंह द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध धोखाधडी के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। थाना चुनार पर पंजीकृत उक्त अभियोग की विवेचना एवं वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के क्रम में आज दिनांकः 14 जून को उ0नि0 जय शंकर राय मय हमराह का0 अमित सिंह, का0 अभिमन्यु यादव द्वारा वांछित अभियुक्त विजय शंकर शरण पुत्र विश्वदेव गांधी शरण निवासी लालगंज वस्तु विहार थाना सासाराम जनपद रोहतास बिहार को सासाराम बिहार से गिरफ्तार किया गया। थाना चुनार पुलिस द्वारा नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया।

Sort:  

मुझे भी फालो कर लाईक, कमेंट करिए न।