दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति गंभीर

in #wortheum2 years ago

देश की राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण गंभीर स्थिति में पहुंच गया है। गुरुवार सुबह राजधानी दिल्ली के कई इलाकों का AQI 400 के पार पहुंच गया है। वायु प्रदूषण का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। वायु प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेने में तकलीफ होती है और सबसे ज्यादा असर फेफड़ो पर पड़ता है। दिल्ली में सुबह का AQI 408 दर्ज किया गया। आंनद विहार में AQI 449, मुंडका में AQI 422, वजीरपुर में AQI 434, नरेला में AQI 429, बवाना में AQI 447, अलीपुर में AQI 419, अशोक विहार में AQI 433, सोनिया विहार में AQI 435, जहंगीरपुरी में AQI 455, इंडिया गेट में AQI 419, पंजाबी बाग में AQI 367, ITO में AQI 422, बवाना में AQI 445, रोहिणी में AQI 458, अलीपुर में AQI 440, मंदिर मार्ग में AQI 335 दर्ज किया गया है।26B074E7-7B76-4277-A7D4-AEEC98E79F9A.jpeg

Sort:  

Like