शकील अब्बासी बने भाकियू संग्राम के प्रदेश अध्यक्ष
मुज़फ्फरनगर। यू तो राजनीति में बहुत लोग अपनी किस्मत आजमाने का प्रयास करते है, मगर पहली बार मे ही तरक्की करना या लोगो की लोकप्रियता पाने का मौका बहुत कम नेताओ को मिल पाता है। मुज़फ्फरनगर के शकील अब्बासी उन्ही खुश नसीब नेताओ में से एक है जिन्हें पहली बार मे ही जनता ने अपना नेता मान लिया। शकील अब्बासी ने बीते जिला पंचायत के चुनाव में पहली मर्तबा ही बड़े बड़े धुरिन्धरो की हवा खराब कर दी थीं। शकील अब्बासी ने हजारों वोट पाकर ये साबित कर दिया था कि वह जनता में बेहद लोकप्रिय हैं। उनकी सादगी और जनता को सम्मान देने की आदत भी लोकप्रियता की वजह है। शकील अब्बासी को भारतीय किसान यूनियन संग्राम के राष्ट्रीय अध्यक्ष राव सज्जाद अहमद व युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष नय्यूम त्यागी ने प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया हैं।