आम आदमी पार्टी ने महंगाई के विरोध में जिलाधिकारी को दिया ज्ञाप

in #jan2 years ago

आम आदमी पार्टी ने महंगाई के विरोध में जिलाधिकारी को दियाIMG-20220728-WA0178.jpg ज्ञाप

इटावा। आम आदमी पार्टी ने केंद्र की भाजपा सरकार के कार्यकाल में बेतहाशा बढ़ रही महंगाई के विरोध में जिलाधिकारी को आज ज्ञापन दिया। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज यादव ने पार्टी के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं के द्वारा ब्रज प्रांत के सचिव एवं जिला प्रभारी इटावा राम बाबू सिंघानिया के प्रथम बार जनपद आगमन पर आम आदमी पार्टी जिला मुख्यालय पर जोरदार स्वागत किया।संजय सिंह प्रभारी उत्तर प्रदेश एवं ब्रज प्रांत अध्यक्ष डॉ हृदेश चौधरी के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय इटावा पर ब्रज प्रांत सचिव रामबाबू सिंघानिया के नेतृत्व में बढ़ती हुई बेहताशा महंगाई के विरोध में धरना प्रदर्शन किया एवं प्रधानमंत्री को प्रेषित जिलाधिकारी प्रतिनिधि सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया। इस प्रदर्शन में पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव शाक्य, पूर्व जिला मैनपुरी प्रभारी डॉ सीपी शाक्य,राजेन्द्र सिंह राजपूत, सतीश दीक्षित, इकरार अहमद, बृजेंद्र जैन, रिचा कुशवाहा,राम कुमार राजपूत, विकास यादव, हेमलता, जेके पाल, रवि यादव, राकेश यादव, वीरेंद्र यादव, शिशुपाल सिंह ,राकेश बाबू , कैलाश चंद्र, गौरव यादव, विष्णु राठौर, रामबहादुर, योगेश कुमार, प्रकाश राठौड़ आकाश राठौर बोल सिंह रूबल सिंह सिंह शिरोमणि इत्यादि लोग उपस्थित रहे।