मोदी-योगी पर देश की जनता को है भरोसा*

in #jan2 years ago

मोदी-योगी पर देश की जनता को है भरोसाIMG-20220919-WA0252.jpg

● देश और प्रदेश के अन्य दल खो चुके जनता का भरोसा,

इटावा। समाजवादी पार्टी संरक्षक और पूर्व रक्षामंत्री, मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू अपर्णा यादव ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रहित और राष्ट्र सर्वोपरि की भावना से काम कर रही है।
इसमें कोई दो राय नहीं है, कि उत्तर-प्रदेश में डंके की चोट पर भाजपा दुवारा सत्ता में आई है।
भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व के प्रति देश और प्रदेश के लोगो में विश्वास पैदा हुआ है।
केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर-प्रदेश में योगी आदित्यनाथ पर देश और प्रदेश वासियों ने भरोसा किया है।
उन्होंने कहा है कि विपक्ष अपनी भूमिका में काम करने में जुटा हुआ है अच्छे लोकतंत्र के लिए पक्ष और विपक्ष दोनों की भूमिका महत्वपूर्ण है।
प्रसपा प्रमुख चाचा शिवपाल सिंह यादव के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के सवाल पर अर्पणा ने कहा है कि उनका एक दल है जिसके वह स्वम अध्यक्ष हैं। उनका खुद का निर्णय है जिसपर अभी कोई टिप्पणी उचित नहीं है।