विद्यालय के वच्चो ने प्रस्तुत की लघु नाटिका

in #jan2 years ago

जागरूकता कार्यक्रम समाज को हमेशा एक नई दिशा देते है-उदयराज

सर्पदंश का एक मात्र इलाज सिर्फ एंटीवेनम ही है- डॉ आशीष त्रिपाठी

महेवा,इटावाIMG-20220519-WA0299.jpg

(जहरीले सर्प दंश के बाद घबराए नही,बाबा तांत्रिक के इलाज से हमेशा दूर ही रहें।)

महेवा क्षेत्र के लुधियानी गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में आज पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण के लिये कार्यरत संस्था ओशन के माध्यम से सर्प पहचान एवं सर्पदंश से बचाव व सर्पों के महत्व विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में पधारे खण्ड शिक्षाधिकारी उदयराज विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद, इटावा से पर्यावरण एवं वन्यजीव के ब्राण्ड एम्बेसडर व जनपद इटावा के सर्पमित्र कहे जाने वाले वन्यजीव विशेषज्ञ सर्पमित्र डॉ आशीष त्रिपाठी, डिस्ट्रिक्ट कोर्डिनेटर ओशन डॉ पीयूष दीक्षित प्रधानाध्यापिका रेनू त्रिपाठी,रेखा चंदानी ने सयुंक्त रूप से मां सरस्वती को पुष्प अर्पण कर जागरूकता कार्यक्रम की शुरूवात की। कार्यक्रम में ओशन महासचिव, सर्पमित्र डॉ आशीष ने बच्चो को जहरीले व आसपास के साधारण सांपो के बारे में विस्तार से जानकारी दी । इस कार्यक्रम का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी व बेसिक शिक्षा अधिकारी के दिशा निर्देशन के में किया गया। खण्ड शिक्षाधिकारी उदयराज ने कहा कि, संस्था ओशन द्वारा आयोजित आज का यह सर्पदंश से बचाव पर आधारित विशेष जागरूकता कार्यक्रम बच्चों के लिये बेहद ही लाभप्रद रहा ऐसे कार्यक्रम समाज को हमेशा एक नई दिशा भी देते है। प्रधानाध्यापिका रेनू त्रिपाठी ने कहा कि, सर्पदंश से बचाव विषय पर हमारे बच्चों द्वारा तैयार की गई लघु नाटिका बेहद ही सराहनीय रही इससे आम जनमानस में सर्पदंश में सही इलाज की जानकारी भी लोगों तक अवश्य ही पहुंचेगी। कार्यक्रम में संस्था ओशन के डिस्ट्रिक्ट कोर्डिनेटर डॉ पीयूष दीक्षित ने प्रश्नकाल पहर में विद्यालय के छात्र छात्राओं के जिज्ञासा भरे प्रश्नों के उत्तर विस्तार से दिये। विद्यालय के बच्चों में नेहा कुमारी, पायल, कार्तिक, अभिनव, कुमकुम, अनामिका, अनन्या, हर्षिता, कृतिका, दिव्यांशी ने सर्पदंश जागरूकता पर तैयार की एक बेहतरीन लघु नाटिका के माध्यम से जनपद इटावा को जागरूकता का एक बड़ा संदेश भी दे दिया। कार्यक्रम में एआरपी राम किशन दुबे संजीव ऋषीश्वर सहित प्रधानाध्यापिका रेनू त्रिपाठी सहायक अध्यापिका रेखा चंदानी,सहायक अध्यापक दीपक राजपूत अनुदेशक अमन दीक्षित अनुदेशक मनोज कुमार सहित भी उपस्थित रहे। अंत मे रेखा चंदानी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।