किसान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तलाश जारी की

in #hardoi2 years ago (edited)

IMG-20221015-WA0184.jpg

ह़रदोई

माधौगंज थानाक्षेत्र के ग्राम इकसई निवासी ईश्वरचन्द्र पाल का पुत्र कृष्णा (4वर्ष) शुक्रवार को लगभग चार बजे घर के पीछे खेलने गया था। देर शाम तक वापस घर नही लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश जारी कर दी।पुलिस को सूचना देकर मदद की गुहार लगाई। परिजनों के साथ पुलिस ने रात-दिन खोज जारी रखी पर कोई सफलता नही मिल पाई है। परिजनों ने बताया कि कृष्णा सुबह गांव के आंगनवाड़ी केन्द्र गया था। जिसके बाद घर वापस आकर भोजन किया। बच्चा अक्सर मोहल्ले के छोटे बच्चों की टीम में खेलने चला जाता था। और कुछ देर बाद घर वापस आ जाता था। देर शाम तक वापस न आने पर ग्रामीणों के साथ मिलकर, झाड़ी, तालाब, खेत, नहर व आसपास ढूढ़ने का प्रयास किया। शनिवार को स्थानीय पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से आसपास के तालाब व नहर में जाल डलवाकर उसे खोजने का प्रयास किया। अभी तक उसका कोई सुराग नही मिल पाया है। लोग उसके गायब होने को लेकर हैरत में हैं। पिता व परिजन दो दिनों की तलाश के बावजूद इकलौते पुत्र को लेकर बेहद परेशान हैं। थानाध्यक्ष सुब्रत नारायण तिवारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार की शाम से ही तलाश जारी कर दी है। आसपास झाड़ियों व खेतों से लेकर तालाबों व नहर में जाल डलवाकर उसे ढूढ़ने की कोशिश जारी है। जल्द ही सफलता मिलने की उम्मीद है।