आजमगढ :आकाशीय बिजली गिरने से एक दर्जन मजदूर झुलसे के

in #akashiy2 years ago

आजमगढ़। मार्टीनगंज ब्लाक के ग्राम पंचायत आम गांव में शनिवार की सुबह आकाशीय बिजली गिरने से एक दर्जन मजदूर झुलस गये। घटना के समय सभी मजदूर खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। बारिश होने पर सभी एक पेड़ के नीचे खड़ा हो गये। तभी यह हादसा हुआ। सभी घायल मजदूरों का पीएचसी मार्टीनगंज में इलाज चल रहा।Screenshot_20220702-134559_Google.jpg
जानकारी के अनुसार मार्टिनगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत आम गांव में जितेंद्र कश्यप के खेत में बगल के गांव इमादपुर के दर्जनभर से अधिक मजदूर धान की रोपाई कर रहे थे। इस दौरान बरसात शुरू हो गयी। पानी से बचने के लिए सभी एक बरगद के पेड़ के नीचे इकट्ठा हो गए। तभी एकाएक आकाशीय बिजली गिरने से सभी झुलस गये। घटना की जानकारी होने पर गांव के लोग इन्हे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मार्टिनगंज में भर्ती कराए। जहां सभी का इलाज चल रहा।