बैगा आदिवासी वृद्ध महिला का शव तालाब में मिला,पुलिस जांच में जुटी

in #crime2 years ago

IMG-20220830-WA0026.jpg

बैगा आदिवासी वृद्ध महिला का शव तालाब में मिला,पुलिस जांच में जुटी

बिरसा/बालाघाट।बिरसा थानांतर्गत मछुरदा पुलिस चौकी के ठीक पीछे स्थित एक तालाब में 55 वर्षीय वृद्ध महिला का शव सोमवार को पुलिस ने बरामद किया।पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मछुरदा निवासी 55 वर्षीय वृद्ध महिला लमिया बाई पति स्व.भादू बैगा अपने घर मे अकेले रहती थी।मृतका के पति का पांच वर्ष पूर्व मौत हो गयी थी मृतका के पांच पुत्रियां है जो विवाहित है इनमें से एक पुत्री की मौत हो चुकी है।पोला नारबोद का त्योहार मनाने के बाद लमिया बाई रविवार की शाम गांव में ही स्थित अपने बेटी दामाद के घर जाने के लिए अपने घर से नशे की हालत में निकली थी।ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि शाम होने व नशे के कारण लमिया बाई तालाब में गिर गयी जिससे उसकी मौत हो गयी।बहरहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दिया है।इस मामले की जांच बिरसा पुलिस थाना के उपनिरीक्षक रमेश पटेल कर रहे हैं।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।