नईम अहमद अंसारी 125 लोगों के साथ, सपा छोड़ घनश्याम सिंह लोधी की उपस्थिति में हुए भाजपा में शामिल।

in #political2 years ago

जनपद रामपुर: 36 बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के कैमरी मंडल ग्राम खानपुर के नईम अहमद अंसारी पूर्व प्रधान प्रत्याशी ने अपने गांव व समाज के वरिष्ठ लोगों के साथ अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी छोड़कर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की भारतीय जनता पार्टी की सरकार में शामिल हो गए। जिसमें नईम अहमद अंसारी भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी की उपस्थिति में 125 लोगों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।IMG-20220621-WA0214.jpg

पूर्व प्रधान प्रत्याशी नईम अहमद अंसारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार दलितों, किसानों ,पिछड़ों और कमजोर लोगों की हिमायती है। भारतीय जनता पार्टी किसानों के साथ गरीबों के साथ पिछड़ों के साथ और कमजोर लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहती है।IMG-20220621-WA0212.jpg

उन्होंने यह भी कहा कि करोना काल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने गरीबों के घर घर अनाज पहुंचाया उनका हर परेशानी में साथ दिया कोरोना काल में गरीबों को घर बैठे तेल, रिफाइंड, चावल, गेहूं पहुंचाए और विश्व में सबसे ज्यादा कोरोना टीके का वैक्सीनेशन करके हमारे भारत देश का नाम दुनिया भर में रोशन किया।

नईम अहमद अंसारी ने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी हिंदू, मुस्लिम की राजनीति नहीं करती बल्कि हिंदू ,मुस्लिम ,सिख, इसाई सभी धर्मों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार की तरफ से गरीबों को चाहे वह किसी भी धर्म का हो चाहे वह हिंदू हो या मुसलमान चाहे वह इसाई सभी धर्मों को भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने प्रधानमंत्री आवास विकास योजना की तरफ से हर गरीब को एक घर दिया एक गरीब के सर पर छत दी।

नईम अहमद अंसारी ने यह भी बताया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने उन गरीबों को छत और घर देते समय यह नहीं सोचा कि वह हिंदू है या मुसलमान सिख है या इसाई भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सभी धर्मों को बराबर समझा और सभी धर्मों के लोगों को आवास मुहैया कराए। नईम अहमद अंसारी ने कहा कि इसलिए मैं आज समाजवादी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सरकार से जुड़ रहा हूं।

पूर्व प्रधान प्रत्याशी नईम अहमद अंसारी ने अंत में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने गुंडों और माफियाओं का सूपड़ा साफ कर दिया। प्रदेश में रहने वाली महिलाओं बहनों और बेटियों को सुरक्षित जीने का एक नया आयाम दिया। पूरे प्रदेश में किसी भी माफिया या गुंडे के द्वारा किसी मजलूम और गरीब की जमीनों पर कब्जा किया जाता है तो भारतीय जनता पार्टी की सरकार उस गुंडे और माफियाओं को सख्त से सख्त सजा देती है और गरीबों की जमीनों को कब्जा मुक्त कराती है।

इसलिए आज प्रदेश में किसी भी माफिया और गुंडे की हिम्मत नहीं है कि हमारे प्रदेश के और भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के होते हुए किसी भी मजलूम, कमजोर और गरीब पर जुल्म कर सके या फिर उसकी जमीन पर कब्जा कर सकें।