यज्ञ में आहुतियां देने से समाज में शुद्धता का वातावरण फैलता है।विधायक ने किया क्षेत्र भ्रम

in #jalaun2 years ago

IMG_20220517_120628.jpg

कालपी जालौन-महेवा विकास खंड के ग्राम मुसमरिया में भागवत कथा तथा यज्ञ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक विनोद चतुर्वेदी ने हिस्सा लिया।
इसी प्रकार कदौरा विकास खंड के सुनैहटा ग्राम में सामूहिक भंडारे में क्षेत्रीय विधायक विनोद चतुर्वेदी ने प्रसाद का स्वाद चखा। उन्होंने भक्तों से मुलाकात भी की। विधायक ने कहा कि धार्मिक कार्य से ईश्वर प्रसन्न होता है तथा तक भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती है इसलिए हम सभी लोगों को ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए।
ग्राम गढ़ा में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणो ने इलाकाई विधायक विनोद चतुर्वेदी का सम्मान किया। ग्रामीणों ने समस्याओं के बारे में चर्चा की। विधायक ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के निदान तथा विकास कार्य कराने के लिए मैं पूरी क्षमताओं के साथ अपने दायित्वों का निर्वाह करूंगा।