मंगोल पूरी में हुई युवक की हत्या के मामले में फरार 3 इनामी महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया

in #delhi2 years ago

IMG-20220905-WA0075.jpg
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 2016 में मंगोल पूरी में हुई युवक की हत्या के मामले में फरार 3 इनामी महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है तीनो महिला आरोपियों की पहचान मंगोल पूरी निवासी ममता, वर्षा, प्रकाशी के रूप में हुई है। गोरतलब है की मंगोल पूरी ई ब्लॉक में झगड़े में ग्यारसा राम नाम के युवक की घर में घुसकर लाठी डंडों से पीट पीट कर हत्या कर दी थी जिसके बाद 8 लोगो के खिलाफ मंगोल पूरी थाने में मामला दर्ज कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था लेकिन तीनो महिला आरोपी हत्या कांड के बाद पता और नाम बदल कर अलग अलग इलाकों में छिप कर रह रही थी जिसके बाद अदालत से उन्हें भगोड़ा घोषित कर 50000 हजार का इनाम रखा गया क्राइम ब्रांच के एसीपी अरविंद की देखरेख में इंस्पेट्र रोबिन त्यागी की टीम ने लोकल इनपुट और टेक्निकल सर्विलांस की मदद से तीनो महिला आरोपियों को तिरलोक पूरी इलाके से गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है।