गैरइरादतन हत्या करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

in #wortheum2 years ago

गोण्डा IMG-20220716-WA0036.jpgपुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना छपिया पुलिस ने गैरइरादतन हत्या करने के वांछित अभियुक्त श्रीराम गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त चोरी की लाइट से मोटर चला रहा था जिसमें बिजली प्रवाहित होने से वादिनी जसोमता पत्नी निब्बूलाल निवासिनी ग्राम घनश्यामपुर ग्रण्ट थाना छपिया जनपद गोण्डा के पति की मृत्यु हो गयी थी। जिसके सम्बन्ध में वादिनी द्वारा थाना छपिया में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध छपिया पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।