हर घर तिरंगा के तहत हस्ताक्षर अभियान का कलेक्टर ने किया शुभारम्भ

in #dm2 years ago

अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित की जा रही गतिविधियों के क्रम में हर घर तिरंगा फहराने के संकल्प व्यक्त करने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने फ्लैक्स बोर्ड पर सर्व प्रथम हस्ताक्षर कर अभियान का शुभारम्भ किया। तत्पश्‍चात् जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सोजान सिंह रावत, एसडीएम श्री कमलेश पुरी सहित पत्रकारगण, शासकीय सेवक एवं नागरिकों ने अपने घर, दुकान, प्रतिष्ठान पर तिरंगा लगाए जाने व आजादी का अमृत महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने का हस्ताक्षर कर संकल्प व्यक्त किया।