गोंडा बीजेपी सभासद के घर हमला करने वाला पांच आरोपी गिरफ्तार

in #wortheum2 years ago

सभासद के घर बलवा कर जानलेवा हमला करने के 05 आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार-

आज दिनांक 31.05.2022 को थाना को० नगर क्षेत्र के अन्तर्गत वर्तमान सभासद वंदना गुप्ता पत्नी विकास जायसवाल निवासी 209 पटेल नगर थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा के घर विपक्षीगणों द्वारा पत्थरों से तोडफोड करते हुए जानलेवा हमला किया गया था। वादिनी वंदना गुप्ता की तहरीर पर थाना को0 नगर में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा द्वारा घटना में संलिप्त आरोपी अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश प्र0नि0 को0 नगर को दिए गए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 नगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में संलिप्त 05 आरोपी अभियुक्तों -01. आलिन्द्र पाण्डेय उर्फ हनी पाण्डेय, 02. अभिषेक सिंह, 03. विष्णु कुमार उर्फ टीटू, 04. प्रिंस शुक्ला, 05. मोहित तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्तगणः-

    1. आलिन्द्र पाण्डेय उर्फ हनी पाण्डेय पुत्र प्रमोद पाण्डेय नि0 आवास विकास कालोनी थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
  1. अभिषेक सिंह पुत्र रामउदित सिंह नि0 नेहरू स्टेडियम थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
  2. विष्णु कुमार उर्फ टीटू नि0 पटेलनगर थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
  3. प्रिंस शुक्ल पुत्र स्व0 सत्यराम शुक्ला नि0 गंगापुर थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
  4. मोहित तिवारी पुत्र स्व0 घनश्याम तिवारी नि0 गंगापुर थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोगः-

  1. मु0अ0सं0-363/22, धारा 147,336,307,354,452,504,506 भादवि थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीमः-
प्र0नि0 को0 नगर पंकIMG-20220531-WA0062.jpgज सिंह मय टीम।IMG-20220531-WA0062.jpg