बस्ती के नवाचारी कृषक मंच एवं प्रगतिशील कृषकों द्वारा एक सम्मान समारोह में किया गया सम्मानित

in #uttar2 years ago

IMG-20220801-WA0413.jpg

बस्ती - पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय कृषि विज्ञान प्रोत्साहन पुरस्कार, 2021 से सम्मानित कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों व कर्मचारियों एवं इस कार्य में कुशल निर्देशन हेतु निदेशक प्रसार, प्रो0 ए0पी0 राव तथा इस कार्य के प्रेरणाश्रोत आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या के कुलपति डा0 विजेन्द्र सिंह को जनपद बस्ती के नवाचारी कृषक मंच एवं प्रगतिशील कृषकों द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन कर सम्मानित किया गया। इस जनपद के प्रगतिशील कृषक जो कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा प्रदत्त आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर जनपद के अन्य किसानों के लिए प्रेरणाश्रोत बने हुए है, अपने प्रक्षेत्रों पर बीजोत्पादन, सब्जी उत्पादन, फलोत्पादन, नर्सरी उत्पादन, मशरूम उत्पादन, बकरी व मुर्गी पालन, मत्स्य पालन, डेयरी व डेयरी प्रोडक्ट इत्यादि बनाकर अत्यधिक लाभ अर्जित करते हुए खुशहाली की तरफ अग्रसर है।
कृषि विज्ञान केन्द्र की तकनीकी व प्रगतिशील किसानों की मेहनत पूरे जनपद में अन्य किसानों के लिए प्रेरणा श्रोत बनी हुई है। अन्य किसान भी इनके परिणाम को देखकर नवीनतम् तकनीकों को अपनाने को विवश हो रहे है। राष्ट्रीय स्तर पर तकनीकी के फैलाव व प्रसार कार्य से प्रभावित होकर अपनी प्रसन्नता को व्यक्त करने के लिए आज कृषि विज्ञान केन्द्र, बस्ती पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय कृषि विज्ञान प्रोत्साहन पुरस्कार, 2021 प्राप्त होने के उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय के निदेशक प्रसार प्रो0 ए0पी0 राव, केन्द्र के अध्यक्ष, प्रो0 एस0एन0 सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रो0 एस0एन0 लाल, डा0 डी0के0 श्रीवास्तव, डा0 प्रेम शंकर, डा0 वी0बी0 सिंह, श्री आर0वी0 सिंह, डा0 अंजली वर्मा, श्री हरिओम मिश्र, डा0 मनोज कुमार सिंह एवं कर्मचारी जितेन्द्र प्रताप शुक्ल, निखिल सिंह, प्रहलाद सिंह, योगेन्द्र प्रताप सिंह, अविनाश सिंह, बनारसी लाल, सीताराम, राम प्रकाश आदि को कृषकों ने सम्मानित किया।
बस्ती मण्डल, बस्ती के मंडलायुक्त गोविन्द राजू एन.एस. ने इस अवसर पर वैज्ञानिकों द्वारा किये जा रहे कार्यों एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलानें के लिए वैज्ञानिकों को धन्यवाद देते हुए मण्डल के अन्य कृषि विज्ञान केंन्द्रों को भी इसका अनुसरण करने हेतु सुझाव दिया।
कृषि विज्ञान केन्द्र, बस्ती के वैज्ञानिक सलाहकारी समिति के सदस्य राना दिनेश सिंह ने वैज्ञानिकों को कोटि-कोटि धन्यवाद देते हुए कहा कि सलाहकारी समिति द्वारा दिये गये सुझावों का व किसानों के कल्याणकारी कार्यों का वैज्ञानिकों द्वारा अक्षरसः पालन किया जा रहा है, जिसका परिणाम है कि तकनीकों के प्रचार प्रसार में सर्वश्रेष्ठ कार्य हेतु राष्ट्रीय स्तर पर इस केन्द्र को नवाजा जा रहा है।
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के भारतीय किसान मोर्चा के सदस्य गोपोश्वर त्रिपाठी ने बताया कि इस जनपद के प्रगतिशील कृषक वैज्ञानिकों की सलाह के अनुसार नवीनतम् कृषि तकनीकी को अपना करके अन्य कृषकों के लिए उत्प्रेरक का कार्य कर रहे है।
निदेशक प्रसार, प्रो0 ए0पी0 राव ने बताया कि पूरे भारत के 731 कृषि विज्ञान केन्द्रों में से हमारे विश्वविद्यालय के अधीन 25 कृषि विज्ञान केन्द्र संचालित है, जिनमें से कृषि विज्ञान केन्द्र, बस्ती वर्ष 2019 में जोनल स्तर पर एवं वर्ष 2021 में राष्ट्रीय स्तर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय कृषि विज्ञान प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित हो चुका है। कृषि विज्ञान केन्द्र, बस्ती की प्रेरणा से हमारे अन्य केन्द्र भी उक्त सम्मान प्राप्त करने हेतु तत्पर है।