धान की अगेती फसल तैयार, मंडी में बिकने पहुंची सीजन की पहली ढेरी

in #hanumangarh2 years ago

IMG-20220903-WA0032.jpg

हनुमानगढ़. खेतों में धान की अगेती फसल तैयार है। कुछ किसानों ने फसल काटनी शुरू कर दी है। जंक्शन धान मंडी में चालू खरीफ सीजन की पहली पीआर धान की ढेरी बिकने के लिए आई। चक ज्वालासिंहवाला के किसान लाभ सिंह धान की फसल लेकर मंडी में बेचने के लिए पहुंचे। जहां पर इसकी प्राइवेट खरीद की गई। धान मिल संचालकों ने बोली लगाकर धान खरीदी। पहली ढेरी में 278 क्विंटल धान था। जो 1821 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से बिका। कृषि उपज मंडी समिति के सचिव सीएल वर्मा व वरिष्ठ लिपिक आशाराम ने बताया कि मंडी में धान की आवक शुरू हो गई है। लेकिन बम्पर आवक में अभी समय लगेगा। चालू खरीफ सीजन में जिले में कुल 34380 हेक्टैयर में धान की बिजाई हुई है। इसमें पीआर वैरायटी के साथ ही बासमती धान की बिजाई की गई है। इसमें पीआर अगेती की फसल तैयार होने पर किसान इसकी कटाई करने में जुटे हुए हैं। जंक्शन मंडी में हालांकि पहली ढेरी बिकने को पहुंच गई है लेकिन अच्छी आवक में अभी समय लगेगा। किसानों की मानें तो शुरुआती भाव ज्यादा उत्साहित करने वाला नहीं है। क्योंकि धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य इस बार दो हजार रुपए प्रति क्विंटल से अधिक है। इस स्थिति मेें शनिवार को बिकी पहली ढेरी से किसान को नुकसान ही हुआ है। बीते बरसों में भी धान उत्पादक किसान औने-पौने दाम पर फसल बेचते रहे हैं। गत वर्ष पत्रिका की मुहिम पर सरकार जागी और धान की सरकारी खरीद की प्रक्रिया शुरू की। इससे किसानों को कुछ हद तक इसका लाभ मिला था। इस बार समय पर धान की सरकारी खरीद शुरू होती है तो निश्चित तौर पर इसका लाभ किसानों को मिल सकेगा।

Sort:  

हम सभी को एक दूसरे की खबरों को लाइक कमेंट कर एक दूसरे का सहयोग करना चाहिए तो फिर आज से ही यह नियम बना ले की हम सभी एक दूसरे की खबरों को लाइक कमेंट करेंगे। इसी से हमारा पावर बढ़ेगा प्लीज लाइक करे कमेंट करे।