रक्तदान कर बचाई गर्भवती महिला की जान।
रक्त सेवा ग्रुप की मदद से गर्भवती महिला की बची जान।
कछौना, हरदोई। कभी-कभी खून के रिश्ते भी जरूरत पर नजर नहीं आते हैं। खून की जरूरत पर एक आवाज पर हरदोई की बेटी प्रियंका सिंह रक्तदानी तत्काल पीड़ित की सहायता करती हैं, जो पूरे प्रदेश सहित अन्य राज्यों में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जरूरतमंद की एक काल पर अपने सहयोगी वॉलिंटियर्स के माध्यम से खून देकर सहायता करती हैं। इस मुहिम से सैकड़ों लोगों की जान बचाई है। कोविड-19 महामारी के दौरान जब एक दूसरे के पास लोग खड़े होने की हिम्मत नहीं जुटा पाते थे, तब हरदोई की बेटी प्रियंका सिंह ने सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों को जोड़कर मानवता के लिए हरदोई रक्त सेवा ग्रुप बनाया। जिसमें जिले सहित लखनऊ, कानपुर, प्रयाग राज, आजमगढ़, बाराबंकी, बरेली, मुरादाबाद, दिल्ली, हरियाणा के रक्तदानियों को जोड़ा, जब कोई जरूरतमंद काल करता है, तब उसका डाटा तैयार करके ग्रुप पर एक अपील पोस्ट कर दी जाती है। संबंधित रक्तदानी हॉस्पिटल पहुंच कर निःशुल्क रक्तदान कर पीड़ित की सहायता में खड़े मिलते है ।
ऐसा ही एक मामला मंगलवार को कछौना के ग्राम महमदपुर निवासिनी गर्भवती महिला रजनी पत्नी देवेंद्र को जुड़वा बच्चे होने के कारण खून की काफी कमी थी। गरीब व दलित होने के कारण कोई साथ नहीं खड़ा हो रहा था। गर्भवती महिला के भाई रामचंद्र ने हरदोई रक्त सेवा संगठन को बताया, महिला की जान बचाने के लिए प्रियंका सिंह ने ग्रुप पर एक व्यक्ति को रक्त आवश्यकता की अपील की। जिसमें एक्टिव वालिंटियर विजित सिंह चौहान निवासी धर्मशाला रोड हरदोई तत्काल हॉस्पिटल पहुंचकर खून देकर महिला की जान बचाने में सहायता की। एक अजनबी के लिए डोनर की तत्परता देखकर परिजनों को काफी साहस मिला। डोनर विजित सिंह चौहान पेसे से फिजियोथेरेपिस्ट हैं। विजित सिंह चौहान ने बताया इस कार्य से उन्हें खुशी की अनुभूति होती है। जरूरतमंद के लिए कार्य आने से काफी खुशी होती है। अपने जीवन होने का एहसास होता है। ब्लड देने पर कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। यह पूरी तरह से मानवीय कार्य है। प्रियंका सिंह की अपील है लोगों को ज्यादा से ज्यादा आगे आकर जरूरतमंदों को ब्लड देकर जान बचाने में सहायक बने, ताकि खून की कमी से किसी की असमय मृत्यु न हो। संस्था के इस सहयोग की परिजन दिल खोलकर सराहना कर रहे हैं। उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दे रहे हैं। प्रियंका सिंह चौहान बिना प्रचार-प्रसार के मानवीय मूल्यों के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य कर रही हैं। हरदोई प्रशासन को आगे आकर हरदोई की इस बेटी की उनकी हौसला अफजाई करनी चाहिए। जिससे उसे और बेहतर तरीके से इंसानियत के लिए कार्य करने की ताकत मिले।