विकास खण्डवार नोडल अधिकारी तैनात किये गये हैःसीडीओ

in #administration2 years ago

IMG-20220627-WA0000.jpg

हरदोई: मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना ने बताया है कि 01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2022 तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं 07 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2022 तक दस्तक अभियान चलाया जा रहा है, जिसमे विभिन्न विभागों द्वारा अन्तर्विभागीय कार्ययोजना के अनुसार कार्य कराये जाने है। कार्य को प्रभावी अनुश्रवण हेतु विकास खण्डवार नोडल अधिकारी तैनात किये गये है।
उन्होंने नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी माइक्रों प्लान के अनुसार सप्ताह मे दो ग्रामों का भ्रमण कर अपनी फोटोयुक्त सत्यापन आख्या अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी/नोडल अधिकारी संचारी रोग नियन्त्रण अभियान को व्हाटसेप के माध्यम से शुक्रवार सायंकाल 04.00 बजे तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध करायेगें।

Sort:  

Please like my post sir