सौतेली सास बहू को जबरन भेजती थी ससुर के पास, थाने पहुंची पीड़ित बहु

गोरखपुर में एक सौतेली सास ने जाने-अनजाने अपनी बहू के साथ रेप की पटकथा लिख दी। वह रोज दबाव बनाकर बहू को ससुर के पास भेजती थी। मौका पाकर ससुर ने बहू के साथ रेप कर दिया। ससुराल में चल रहे इस अनैतिक काम के खिलाफ पीड़िता थाने पहुंची। उसने पुलिस के सामने सारी कहानी बयां कर दी। इसके बाद पुलिस ने रेप केस दर्ज कर आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया।
बहू का आरोप है कि सौतेली सास खुद ही ससुर के पास जबरन उसे भेजती थी। विरोध करने पर उसने धमकी भी देती थी। orig.jpgबहू का आरोप है कि सास सौतेली है। आए दिन वह दबाव बनाकर ससुर के पास भेजती थी। एक दिन मौका पाकर ससुर ने उससे दुष्कर्म किया। उसके बाद उस पर मुंह बंद रखने का दबाव बनाया जाने लगा। पीड़िता ने रामगढ़ताल थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज कर रविवार को आरोपी को जेल भेज दिया है।