बाढ़ का पानी हटते ही चले स्वच्छता का व्यापक कार्यक्रम : CM Yogi

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ का पानी हटते ही स्वच्छता व सैनिटाइजेशन का व्यापक कार्यक्रम चलाया जाए। यह ध्यान रखा जाए कि बीमारी न पनपने पाए। हर स्वास्थ्य केंद्र पर एंटी स्नेक वेनम व एंटी रेबीज इंजेक्शन की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करने के साथ ही लोगों को स्वच्छता व शुद्ध पेयजल के लिए जागरूक किया जाए। मुख्यमंत्री जी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि सभी लोग जल्द ही आपदा से मुक्त होकर मंगलमय तरीके से दिवाली मनाएं।
IMG-20221013-WA0067.jpgइस अवसर पर सांसद संत कबीर नगर प्रवीण कुमार निषाद, विधायक सदर अंकुर राज तिवारी, विधायक धनघटा गणेश चौहान, विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, जिला अध्यक्ष भाजपा जगदंबा लाल श्रीवास्तव, जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह, पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार, अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अतुल मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी धनघटा रविंद्र कुमार, उप जिलाधिकारी खलीलाबाद अजय त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी मेहदावल योगेश्वर सिंह सहित जनपद स्तरीय अधिकारी एवं पुलिस बल आदि उपस्थित रहे।IMG-20221013-WA0079.jpgIMG-20221013-WA0068.jpgIMG-20221013-WA0065.jpg