संतकबीरनगर में निकाह के बाद भी दुल्हन की नहीं हो सकी विदाई, पढ़े क्या है पूरा मामला

संतकबीरनगर। जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के लौकिहा गांव में रविवार को निकाह के दौरान अज्ञात द्वारा की गई हर्ष फायरिंग के कारण अज्ञात द्वारा की गयी हर्ष फायरिंग में गोली लगने से दो लोगों के घायल होने के बाद पुलिस ने दूल्हे और उसके पिता को नज़दीकी पुलिस चौकी पर हिरासत में बैठा लिया। जिसका नतीजा रहा की निकाह की पूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी दुल्हन की विदाई नहीं हो सकी।
पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार नेsant-kabir-nagar_1634019877.jpeg बताया कि थाना क्षेत्र के लौकिहा गांव निवासी मुर्तजा की बेटी का निकाह रविवार को लौकिहा गांव निवासी हलीम के बेटे से होना था। हलीम बेटे के निकाह के लिए बारात लेकर मुर्तजा के दरवाज़े पर पहुंचे थे। निकाह की रस्म पूरी होने के बाद मौजूद सभी लोग दूल्हा-दुल्हन की सलामती के लिए हाथ उठाकर दुआ कर रहे थे कि अज्ञात व्यक्ति ने पिस्तौल जैसे असलहे से हर्ष फायरिंग कर दी जिससे दो लोग गोली लगने से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे और उसके पिता को हिरासत में ले लिया। उल्लेखनीय है कि दुल्हन की विदाई नहीं होने को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं।