मंहगाई के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने निकला जुलूस

संतकबीरनगर। मोदी सरकार ने महंगे पेट्रोल, डीजल,
एलIMG_20220728_125148_65.jpgपीजी गैस के बाद रोजमर्रा की जरूरतों जैसे अनाज, दाल, आटा, पनीर, दूध, दही, ईलाज आदि बुनियादी चीजों को GST के दायरे में लाकर, आम आदमी पर महंगाई का दुगना बोझ डाला है। भाजपा सरकार में लगातार बढ़ती प्रचंड महंगाई के खिलाफ आम आदमी पार्टी, संत कबीर नगर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बैंक चौराहा स्टेट बैंक से आजाद चौक तक जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। इस दौरान रमेश चंद्र यादव जिलाध्यक्ष, आलोक श्रीवास्तव जिला महासचिव सहित आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।