भाजपा नगर इकाई की बैठक में कार्यक्रमों की रूपरेखा तय

संतकबीरनगर। भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई की बैठक नगर कार्यालय खलीलाबाद में संपन्न हुई। जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के 30 मई को 8 वर्ष पूर्ण होने पर 30 मई से लेकर 15 जून तक चलाए जाने वाले कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत चर्चा एवं विचार विमर्श किया गया। जिसकी अध्यक्षतानगर अध्यक्ष सतविंदर पाल सिंह ने की एवं संचालन नगर उपाध्यक्ष व सभासद घनश्याम दास बिरला ने किया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष राम ललित चौधरी ने कहा देश के प्रधानमंत्री के कार्यकाल में चौतरफा विकासहुआ है। केंद्र की तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं को चलाकर गरीब असहाय निर्बल लोगों के उत्थान के लिए कार्य किए जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में प्रत्येक वर्ग को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। भाजपा महिला नेत्री उर्मिला त्रिपाठी ने कहा कि पीएम मोदी की बढ़ती लोकप्रियता को देखकर विपक्षी हताश और निराश है यही कारण है कि वह पीएम के प्रति अनर्गल बयानबाजी करते रहते हैं। उन्होने कहा कि विपक्ष मुद्दा विहीन हो गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल सिंह ने बताया कि आगामी 30 मई से 15 जून तक पार्टी ने द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बूथों पर लाभार्थियों से संपर्क करना, शक्ति केंद्र पर चौपाल के माध्यम से सरकार की नीतियों को बताना एवं अन्य कार्यक्रम की तैयारी बैठक की गई है जिसकी सफलता के लिए बूथ अध्यक्ष शक्ति केंद्र प्रमुख और नगर के पदाधिकारियों को सक्रिय किया गया है। बैठक में जिला उपाध्यक्ष किरन प्रजापति, नगर महामंत्री विष्णु मिश्रा, कन्हैया वर्मा, विनोद अग्रहरि, भगवान दास वर्मा, सुनील सोनी, उषा पांडेय, प्रेमा मद्धेशिया, रूद्रनाथ मिश्रा, पंकज मिश्रा, विशाल श्रीवास्तव, गौरव अग्रहरि, साधु गुप्ता, नागेश सैनी, अजय चौरसिया, राधेश्याम जायसवाल, मनोज सोनी, मोहम्मद नसीम अंसारी, आजाद, जितेंद्र गुप्ता, श्याम अग्रहरि अजय सिंह आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।IMG-20220524-WA0065.jpgIMG-20220524-WA0060.jpg