सर्वेश जिलाध्यक्ष एवं अभिषेक महामंत्री निर्विरोध चुने गए

IMG-20220514-WA0042.jpg संतकबीरनगर। उप जिला क्षय रोग अधिकारी (चुनाव अधिकारी) डॉ. विशाल यादव, प्रमोद पाण्डेय अध्यक्ष जिला कुष्ठ संवर्ग व अभय त्रिपाठी अध्यक्ष संविदा कर्मचारी संघ की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम कर्मचारी संघ संतकबीरनगर का चुनाव राजकीय टीबी क्लीनिक खलीलाबाद में सम्पन्न हुआ।
सर्वेश कुमार चतुर्वेदी को जिला अध्यक्ष, अभिषेक कुमार श्रीवास्तव एलटी को जिला महामंत्री निर्विरोध सर्वसम्मति से चुना गया। भास्कर चंद कुमल को एसटीएस को जिला उपाध्यक्ष तथा श्याम कुमार यादव एसटीएलएस को कोषाध्यक्ष निर्विरोधसर्वसम्मति स चुना गया। इस मौके पर अभय त्रिपाठी, सुनील कुमार सहित आदि लोग उपस्थित रहे।