जीजा ने साली से किया दुष्कर्म

orig.jpgसंतकबीरनगर। जिले के बखिरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी विवाहिता ने रिश्ते के जीजा के उपर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़िता ने डेढ़ माह बाद पुलिस को तहरीर दिया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी जीजा के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और आरोपी की तलाश में जुट गई।
दी गई तहरीर में पीड़िता ने कहा है कि गोरखपुर जनपद के कैंपियरगंज निवासी रिश्ते में लगने वाला उसका जीजा संजीव उसे बराबर फोन करता था। बीते 2 अप्रैल 2022 को उसका जीजा उसके घर आया और दीदी की बीमारी का हवाला देकर उसे अपने साथ लेकर कैंपियरगंज गया। आरोप है कि वहां कोई और नहीं था जब उसने पूछा कि बाकी लोग कहां हैं तो आरोपी ने कहा कि लोगा अभी आ जाएंगे और कमरे में ले जाकर उसके साथ छेड़खानी करने लगा और विरोध करने पर जबरन दुष्कर्म किया।साथ ही धमकी दी कि किसी को बताओगी तो जान से मार दूंगा। इसके बाद भी आरोपी का फोन आना बंद नहीं हुआ। थक हारकर उसने घटना की जानकारी अपने पति को दी और रविवार को थाने पंहुचकर मामले की तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी संजीव पुत्र अज्ञात निवासी कैंपियरगंज जनपद गोरखपुर के खिलाफ धारा 376 व 506 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया और आरोपी की तलाश में जुट गई।