थाना समाधान दिवस में आये 107 प्रार्थना पत्र, 30 निस्तारित

संतकबीरनगर। जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। थानों पर आये फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनके प्रार्थना पत्रों के त्वरित व गुणवत्तापरक निस्तारण किया गया। थाना बखिरा में डीएम दिव्या मित्तल, एसपी सोनम कुमार, थाना कोतवाली ख़लीलाबाद में एसडीएम अजय त्रिपाठी, सीओ अंशुमान मिश्र, इंस्पेक्टर विजय नरायण प्रसाद ने फरियादियों को समस्याओ को सुना। इस दौरान लेखपाल जितेंद्र कन्नौजिया सहित अन्य लेखपाल मौजूद रहे।
जिले के समस्त थानों पर कुल 107 प्रार्थनापत्रों में से 30 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। शेष 77 प्रकरणों का शीघ्र ही भौतिक निरीक्षण कर राजस्व विभाग के सहयोग से निस्तारण करने हेतु IMG_20220514_125104_548.jpgनिर्देशित किया गया।
थानावार आये मामलों व निस्तारण प्रकरणों की संख्या
*को0 खलीलाबाद 21 12 09
*थाना दुधारा 13 03 10
*थाना धनघटा 11 - 11
*थाना महुली 15 01 14
थाना मेंहदावल 14 04 10
थाना बखिरा 17 07 10
थाना बेलहरकला 12 01 11
थाना धर्मसिंहवा 04 02 02
*योग 107 30 77IMG-20220514-WA0016.jpg