*सेवा भारती के कार्यकर्ताओं ने मजहबी सिख बस्ती की बेटी का भात भरा

in #anoopgarh2 years ago

IMG-20220710-WA0075.jpg सेवा भारती समिति अनूपगढ *द्वारा सामाजिक सरोकार निभाते हुए मजहबी सिख बस्ती की बेटी का भात मामा व बुआ बनकर भरा! सेवा भारती समिति अनूपगढ *द्वारा पिछड़ी बस्तियों मे शिक्षा स्वास्थ्य व स्वावलंबन को लेकर सेवा कार्य किये जा रहे है! इसी के चलते सेवा भारती समिति अनूपगढ के कार्यकर्ताओं द्वारा मजहबी सिख बस्ती की बेटी का भात भरा! सेवा भारती के तहसील सह मंत्री विपिन बजाज ने बताया कि सेवा भारती समिति अनूपगढ़ के कार्यकर्ताओं द्वारा मजहबी सिख बस्ती की निर्धन कन्या का भात भरा जिसमे डबल बैड गद्दा, घरेलू बर्तन व अन्य आवश्यक सामग्री भात के रूप में कन्या को भेंट की गयी इसके साथ ही साथ बस्ती की इस कन्या के विवाह का पूरा खर्च सेवा भारती द्वारा वहन किया गया!टैंट की पूरी व्यवस्था सेवा भारती के वरिष्ठ कार्यकर्ता गुरू कृपा टैंट हाऊस प्रतिष्ठान के प्रतिष्ठित व्यवसायी राजेंद्र बलाना ने पूर्णतया नि:शुल्क की!पानी की व्यवस्था सेवा भारती के वरिष्ठ कार्यकर्ता विजय सांखला द्वारा नि:शुल्क की गई! इसके अलावा बारातियों के भोजन व मिष्ठान की पूर्ण जिम्मेदारी सेवा भारती द्वारा सम्भाली गयी!कार्यक्रम में सेवा भारती के वरिष्ठ कार्यकर्ता अशोक विशिष्ट सूरतगढ़ से पधारे! विवाह मे सेवा भारती के तहसील अध्यक्ष रामरत्न गुप्ता, श्रीमती ऊषा भटेजा, दीपक बवेजा, श्रीमती जय विजय चौधरी,कमल चुघ,शिवम चुघ, सेवा भारती के तहसील उपाध्यक्ष ज्ञानदेव, सेवा भारती के तहसील मंत्री रमेश निमिवाल,एयू बैंक से राहुल, भूपेंद्र संधू, वरिष्ठ अधिवक्ता तिलक राज चुघ, दिनेश मिड्ढा, व दिनकर पारीक एडवोकेट, संदीप सिंह, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने अपनी सेवाएं दी!

Sort:  

Good coverage

Good