विश्वमांगल्य सभा का मातृ सम्मेलन आगामी 5 दिसंबर को अशोकनगर में

in #mp2 years ago

सम्मेलन के लिए चल रहा संपर्क अभियान
अशोकनगर-IMG-20221127-WA0059.jpgविश्वमांगल्य सभा की लोकप्रतिनिधी शाखा द्वारा आगामी 5 दिसंबर को अशोकनगर में मातृ सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें लोक प्रतिनिधि परिवार की मातृशक्ति सम्मिलित होंगी। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए उत्तर भारत प्रभारी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ अनुराधा कृष्णपाल सिंह यादव ने बताया कि विश्वमांगल्य सभा भारतीय संस्कृति व प्राचीन परंपराओं के निर्वहन हेतु आदर्श माँ की निर्मिति कर आने वाली पीढ़ी को संस्कारित कर भारत का श्रेष्ठ नागरिक बनाने हेतु कृत संकल्पित है। इसी तारतम्य में आगामी 5 दिसंबर को अशोकनगर मैं लोकप्रतिनिधी परिवार का मातृ सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस प्रकार का आयोजन संपूर्ण देश में किया जा रहा है।
इसके तहत आज ईसागढ़ व ढाकोनी मंडल में संपर्क कर मातृशक्ति को कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित किया। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वरी सक्सेना,जिला महामंत्री डॉ ज्योति खरका,सुषमा सोनी सहित अन्य बहने उपस्थित रहीं।IMG-20221127-WA0060.jpgIMG-20221127-WA0061.jpgIMG-20221127-WA0062.jpg