अशोक नगर में छत पर पाइप रखते समय युवक को लगा करंट

in #mp2 years ago

अशोकनगर-शंकर कॉलोनी में एक 32 साल का युवक 33 केवी लाइन की चपेट में आ गया। जिससे वह झुलस गया। युवक घर की छत पर चढ़कर छांव करने के लिए चद्दर के उपर लोहे का पाइप रख रहा था। इसी दौरान वह घर के उपर से निकले बिजली के तार की चपेट में आ गया। जिससे वह काफी झुलस गया।

लोकेंद्र अहिरवार (32) 2 दिन पहले एक रिश्तेदार की मौत होने के बाद अशोकनगर आया था। 2 दिनों से वह अशोकनगर में रुका था। घर के कुछ लोग इलाहाबाद के लिए चले गए थे। बुधवार की सुबह 8 बजे वहां पर छांव करने के लिए लोकेंद्र छत पर चढ़कर लोहे की चद्दर पर पाइप रख रहा था। जैसे ही पाइप बिजली लाइन के पास पहुंचा तो अचानक से उसे बिजली ने चपेट में ले लिया । बिजली की चपेट में आने के बाद वह छत से नीचे पछाड खाकर नीचे गिर गया और गंभीर रूप से झुलस गया। बिजली की चपेट में आने के कारण झुलस गया। रिश्तेदार एवं परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए यहां पर उसका इलाज चल रहा है